BharatJodo : क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी भारत जोड़ो यात्रा? सोनिया गांधी का बड़ा बयान

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (18:15 IST)
नई दिल्ली/ कन्याकुमारी। कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हो चुकी है। करीब 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक कंटेनर में रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए यात्रा को कांग्रेस के 'मास्टरस्ट्रोक' के रूप में देखा जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 150 दिनों तक 3,570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। क्या यात्रा निस्तेज हो चुके कांग्रेस संगठन के लिए संजीवनी बन पाएगी, इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान भी आया है।

यात्रा की शुरुआत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान भी सामने आया है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की 'भारत जोड़ो " यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है।

सोनिया गांधी ने कहा, " यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।"
<

#BharatJodoBegins officially
CM Tamil Nadu Shri @mkstalin, CM Rajasthan Shri @ashokgehlot51 & CM Chhattisgarh Shri @bhupeshbaghel hand over the Tiranga to Shri @RahulGandhi at Mahatma Gandhi Mandapam to mark the onset of the biggest political movement in India since independence. pic.twitter.com/TaGRluQ5nx

— Congress (@INCIndia) September 7, 2022 >उन्होंने कहा, "यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है। सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राहुल और 118 अन्य 'भारत यात्री' गुरुवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख