उत्तराखंड में आपदा, NTPC को हुआ 1500 करोड़ का नुकसान

Webdunia
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (16:58 IST)
तपोवन। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले के रेणी क्षेत्र में आई विकराल बाढ़ से एनटीपीसी (NTPC) की निर्माणाधीन 480 मेगावाट तपोवन-विष्णुगॉड परियोजना को लगभग 1500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 
यहां तपोवन में क्षतिग्रस्त बैराज क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नुकसान का ठीक-ठीक आकलन करने में समय लगेगा, लेकिन अनुमानित 1500 करोड़ रुपए के लगभग परियोजना को नुकसान हुआ है।
 
क्षतिग्रस्त परियोजना के पूरा होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि पहले इस परियोजना के पूरे होने की समय सीमा 2028 तय की गई थी, लेकिन अब यह कब होगा यह आकलन के बाद ही तय हो पाएगा। 
 
आपदा के कारण परियोजना को हुए नुकसान को देखते हुए उसे रद्द किए जाने की आशंका के बारे में सिंह ने कहा कि इसे रोके जाने की कोई योजना नहीं है और यह फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तपोवन में सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना और अन्य एजेंसियों की मदद से कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे में लापता लोगों में यहां काम करने वाले स्थानीय लोगों के साथ बाहरी प्रदेशों के कामगार भी थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

अगला लेख