स्वागत के लिए सजा आगरा, ताजमहल के आसपास की दीवारों पर ट्रंप और मोदी के हाथ मिलाते चित्र

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (09:51 IST)
आगरा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वह ताजमहल देखने आगरा भी जाएंगे। ताज नगरी में सुरक्षा और साफ सफाई चाक-चौबंद कर दी गई है। ताजमहल के निकटवर्ती दीवारों पर नमस्ते ट्रंप, मोदी जी व ट्रंप के हाथ मिलाते चित्रों को उकेरा गया है।
 
आगरा और ताजमहल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है। ताजमहल की धुलाई की गई है। शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों को मुल्तानी मिट्टी के लेप से चमकाया गया है। ट्रंप का काफिला जिस 13 किलोमीटर के रास्ते पर चलेगा उसको भी सजाया जा रहा है।
 
एयरपोर्ट से ताजमहल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की नजर है। ताजमहल के पीछे बहने वाली यमुना की भी सफाई की गई है ताकि ट्रंप को यमुना के पानी की गंदगी नजर न आए।
 
ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल के रास्ते पर स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोग भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 3 हजार कलाकार रास्ते में नृत्य भी करते दिखाई देंगे। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख