व्हाट्सएप बग का पता लगाया, फेसबुक ने दिया लाखों का इनाम

Webdunia
मंगलवार, 11 जून 2019 (10:43 IST)
इम्फाल। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने यूजर की निजता का उल्लंघन करने वाले एक व्हाट्सएप बग का पता लगाने के लिए मणिपुर के जोनेल सोगईजाम को सम्मानित किया है।
 
पेशे से सिविल इंजीनियर जोनेल सोगईजाम (22) ने बताया कि सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी ने उन्हें व्हाट्सएप बग का पता लगाने के लिए 5000 डॉलर (347237 रुपए) का इनाम दिया है और साथ ही उसे ‘फेसबुक हॉल ऑफ फेम 2019’ में भी शामिल किया है।

सोगईजाम का नाम इस साल के लिए ‘फेसबुक हॉल ऑफ फेम’ में 94 लोगों की सूची में अभी 16वें स्थान पर है।
 
उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए एक वॉयस कॉल के दौरान बग रिसीवर की जानकारी और मंजूरी के बिना इसे वीडियो कॉल में अपग्रेड कर देता है। इससे फोन करने वाला व्यक्ति यह देख सकता है कि दूसरा व्यक्ति क्या कर रहा है जो उस व्यक्ति की निजता का उल्लंघन है।

इस बग का पता लगाने के बाद उन्होंने मार्च में फेसबुक के बग बाउंटी प्रोग्राम को इसकी जानकारी दी जो निजता के उल्लंघन के मामलों से निपटता है।
 
उन्होंने बताया कि फेसबुक की सुरक्षा टीम ने अगले दिन इस खामी को माना और उसके तकनीकी विभाग ने 15-20 दिनों के अंदर इस खामी को दुरुस्त कर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

अगला लेख