नोटबंदी का दर्द, 5800 फर्जी कंपनियां, 13 हजार से अधिक खातों से बदले गए करोड़ों...

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (13:21 IST)
सरकार ने पंजीकरण रद्द की जा चुकी 5,800 कंपनियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए शुक्रवार को बताया कि नोटबंदी के दौरान इन कंपनियों के 13 हजार से अधिक खातों के जरिए करोड़ों रुपए के नोट बदले गए।
 
वित्त मंत्रालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 13 बैंकों से पहले चरण में 5,800 संदिग्ध कंपनियों के बैंक खातों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। ये कंपनियाँ संदिग्ध लेनदेन के कारण पंजीकरण रद्द की जा चुकी दो लाख नौ हजार 32 कंपनियों में शामिल हैं। अन्य कंपनियों के आंकड़े बैंकों द्वारा बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे। 
 
आंकड़ों के अनुसार, इन 5,800 कंपनियों के नाम पर कुल 13,140 खाते होने का पता चला है। इसमें एक कंपनी के नाम पर तो 2,134 बैंक खाते थे। कुछ कंपनियों के नाम पर 900 तो कुछ के नाम पर 300 से ज्यादा खाते पाए गए हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि इन कंपनियों के खातों में नोटबंदी के दौरान अचानक बड़ी मात्रा में पैसा जमा कराए गए और फिर नए नोट के रूप में निकाल लिए गए। नोटबंदी की घोषणा के दिन ऋण खातों से इतर इन कंपनियों के खातों में कुल जमा राशि 22 करोड़ पांच लाख रुपए थी। 
 
नोटबंदी की घोषणा के बाद से पंजीकरण रद्द किए जाने तक इनके खातों में कुल 4,573.87 करोड़ रुपए जमा कराए गए और 4,552 करोड़ रुपए निकाल लिए गए। पैसे निकाले जाने के बाद एक बार फिर इन कंपनियों में लेनदेन शिथिल पड़ गया। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख