ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण के लिए भारत सरकार ने तैयार किया पोर्टल

Webdunia
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (16:55 IST)
वाराणसी। ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण हेतु भारत सरकार ने पोर्टल तैयार किया है, जिसकी मदद से वे आसानी से अपना पहचान पत्र बनवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा तैयार पोर्टल से ट्रांसजेंडर के अधिकारों की रक्षा तथा सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर पहचान पत्र बनाने के लिए शासनादेश आया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा।

अधिकारी ने बताया कि हमेशा से ही ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है, अब इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए व उनका पहचान पत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि पोर्टल जारी करने का उद्देश्य शासन-प्रशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख