Hanuman Chalisa

ट्‍विटर पर दूर हो जाएगी जीएसटी को लेकर दुविधा

Webdunia
सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (10:16 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लेकर कारोबारियों और व्यापारियों के सवालों का जवाब देने के लिए वित्त मंत्रालय ने कर विभाग के 8 अधिकारियों को काम सौंपा है। ये अधिकारी सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर सवालों के जवाब देंगे। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।
 
 
आदेश में कहा गया है, यह तय किया गया है कि वस्तु एवं सेवाकर से जुड़़े तमाम सवालों के जवाब देने का काम 8 अधिकारियों को दिया गया है। ये अधिकारी ट्विटर अथवा ई-मेल पर तुरंत प्रभाव से यह काम करेंगे।
 
इसमें कहा गया है कि इन अधिकारियों को आसपास के आयुक्तालयों से चुना गया है। ये सभी अधिकारी सहायक आयुक्त स्तर के हैं। इन अधिकारियों के नाम हैं- राज करण अग्रवाल, रजनी शर्मा, रौनक जमील अंसारी, शांतनु, बुलो मामू, हीरालाल, मनीष चौधरी और अंशिका अग्रवाल।
 
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया साइटों पर जीएसटी से संबंधित कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, इसी स्थिति को देखते हुए इन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी सॉफ्टवेयर कार्यों में भी पारंगत हैं इसलिए वे सवालों का बेहतर निदान कर सकेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

अगला लेख