ईरानी जहाज से 1200 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, चालक दल के 6 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (23:54 IST)
कोच्चि। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) के संयुक्त अभियान के तहत 1200 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की करीब 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है। इस दौरान एनसीबी ने चालक दल के 6 ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है।

एनसीबी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि एजेंसी ने छह ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है और हेरोइन के साथ जहाज को यहां मट्टनचेरी गोदी लाया गया।

सिंह ने कहा, एनसीबी ने अब जहाज और 200 किलोग्राम हेरोइन को जब्त कर लिया है। चालक दल के छह ईरानी सदस्यों को भी एनडीपीएस (स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हेरोइन 200 पैकेट में मिली थी, जिनमें से प्रत्येक में अफगानिस्तान और पाकिस्तान स्थित ड्रग कार्टेल से संबंधित विशिष्ट पहचान मौजूद हैं।

एनसीबी ने कहा, यद्यपि कुछ पैकेट पर 'स्कॉर्पियन' सील, जबकि अन्य पर 'ड्रैगन' सील के निशान थे। मादक पदार्थ को वाटरप्रूफ, सात-परत की पैकिंग में पैक किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जाई जा रही थी। इसे जब्त किए जा चुके जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था।

एजेंसी ने कहा कि यह जहाज बाद में श्रीलंकाई जहाज को खेप की आगे डिलीवरी करने के लिए भारतीय जल सीमा में पहुंचा था। इसने कहा कि इस श्रीलंकाई जहाज की पहचान करने और उसे रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन इसका पता नहीं चल सका। सिंह ने कहा कि आरोपियों ने समुद्र में कूदकर भागने की कोशिश की और खेप को पानी में फेंकने की भी कोशिश की।

एनसीबी ने कहा कि अरब सागर और हिंद महासागर के जरिए भारत में अफगान हेरोइन की तस्करी पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। यद्यपि जहाज को गुरुवार को ही जब्त करके मट्टनचेरी लाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने सिंह द्वारा आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन से पहले कोई विवरण नहीं दिया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख