Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 (10:07 IST)
Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 (10:15 IST)
JEE Advance Result 2026 : JEE एडवांस 2026 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई। उन्होंने 360 से 330 अंक हासिल कर दिल्ली झोन के शुभम कुमार ने परीक्षा में टॉप किया। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर और जतिन चाहर रहे। पहले तीन स्थानों पर दिल्ली झोन का ही कब्जा रहा।
17 मई को हुई इस परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 87 हजार 389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई किया।
कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। रिजल्ट सेक्शन में JEE Advance Result 2026 की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें। सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर कॉमन रैंक लिस्ट खुल जाएगी। अब आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
परीक्षार्थी अब रैंक लिस्ट के आधार पर IITs में एडमिशन पा सकेंगे। उम्मीदवारों को JEE Advanced परीक्षा 2026 में प्राप्त All India Rank के आधार पर कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें