Hanuman Chalisa

Trending: सोशल मीडि‍या पर अब वाराणसी पहुंचा ‘जस्‍ट‍िस फॉर सुशां‍त सिंह राजपूत’

नवीन रांगियाल
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (13:40 IST)
हत्‍या और आत्‍महत्‍या के सवालों के बीच अभि‍नेता सुशांतसिंह राजपूत को न्‍याय दिलाने का अभि‍यान सोशल मीडि‍या पर अब वाराणसी पहुंच गया है।

ट्व‍िटर पर हैशटैग वाराणसी रोर फॉर एसएसआर ट्रेंड कर रहा है। इसमें अब वाराणसी यानी भोलेनाथ की नगरी काशी में सुशांत सिंह के फैन उनके लिए न्‍याय की मांग कर रहे हैं।

15 अक्‍टूबर को सुशांत के लिए काशी के अस्‍सी घाट पर मेमोरियल यात्रा निकाली जा रही है। इस ट्रेंडिंग में अब तक हजारों लोग ट्वीट कर चुके हैं। लोग ‘नो जस्‍ट‍िस नो वोट’ का नारा दे रहे हैं।

सुशांत के प्रशंसक उन्‍हें न्‍याय दिलाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लगातार ट्वीट और री-ट्वीट किए जा रहे हैं।   
इसी बीच खबर आ रही है कि सीबीआई ने एक बार फि‍र से दिशा सालियान की संदिग्‍ध मौत के मामले में सक्रि‍यता दिखाई है। खबर है कि सीबीआई की टीम दिशा के दोस्‍त रोहन राय के घर पहुंची है।

बता दें कि 14 जून को अभि‍नेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद यह मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंपा गया था। सुशांत की मौत के कुछ ही दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी संदिग्ध मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद की जा रही जांच में बॉलीवुड सवालों के घेरे में है। जांच अब तक हत्‍या, आत्‍महत्‍या और ड्रग कनेक्‍शन के बीच उलझी हुई है। मामले में जांच एजेंसियां सुशांत की दोस्‍त रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल भी भेज चुकी है। रिया फि‍लहाल जमानत पर बाहर है।

लेकिन सोशल मीडि‍या पर सुशांत और दि‍शा की मौत के राज को जानने के लिए और उन्‍हें न्‍याय दिलाने के लिए लगातार ट्रेंड और कैंपेन चलाए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

अगला लेख