Hanuman Chalisa

गाजीपुर में कुमार व‍िश्‍वास ने क्‍या देख ल‍िया ऐसा क‍ि वे सरकारों पर भड़क गए!

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (16:31 IST)
उत्तर-प्रदेश-दिल्ली के बॉर्डर से सटे गाजीपुर में रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में मजदूर एकत्र हो गए। यह पूरा दृश्‍य देखकर जानेमाने कव‍ि‍ कुमार विश्वास सरकारों पर भड़क गए।

उन्‍होंने ट्वीट क‍िया और सरकारों को अपने अंदाज में लताड़ द‍िया। इसके बाद उनका ट्वीट सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। कुमार वि‍श्‍वास ने ट्व‍िटर पर ल‍ि‍खा,

दो महीने पहले भी यही दृश्य, दो महीने बाद भी? और इन सारी सरकारों से अपने कर्मों पर छाती पिटवाने वाली प्रेस-कॉन्फ़्रेंस रोज़ करा लो टीवी पर। पता नहीं क्या दुर्भाग्य है देश का जो ख़ून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो और ज़रूरत के वक़्त रो-रोकर तमाशा देखो

दरअसल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए मजदूरों को हुजूम रव‍िवार को गाजीपुर से गुजरा। भीड़ को देखकर हालांक‍ि उत्‍तरप्रदेश की पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेक‍िन इसके बाद मजदूरों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ज‍िसे बाद में खाली करा दिया गया। यहां से मजदूरों को स्क्रीनिंग सेंटर ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें बस या ट्रेन के जरिए घर भेजा जाएगा।

उल्‍लेखनीय है क‍ि देशभर में मजदूरों का पलायल चल रहा है। ऐसे में कई जगह हादसे भी हो रहे हैं। पहले औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के औरेया में सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। 15 से ज्यादा लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। इसके साथ ही मजदूरों के मौत की छ‍िटपुट घटनाएं लगातार हो रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

अगला लेख