Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : केरल में फिर संकट के बादल और यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (10:10 IST)
नई दिल्ली।  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज उत्तर भारत में मौसम ठीक नहीं रहेगा। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के चलते कुछ राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है। जिसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रशासन को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां भारी बारिश के साथ बादल भी फट सकते हैं।
 
 
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में स्थितियों पर नजर रखने और उसके हिसाब से तैयार रहने की सलाह दी गर्इ है। 
 
 
पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में कहीं छुटपुट तो कहीं बादल फटने की आशंका। हालांकि पूर्व भारत में आज बिहार में बादल छाएं रहेंगे छुटपुट बारिश भी हो सकती है। झारखंड में कहीं-कहीं और पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पूर्व भारत में अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ बादल भी फट सकते हैं। वहीं, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम व नागालैंड में कुछ स्थानों में भारी बारिश की आशंका है।
 
 
मध्यप्रदेश में आज भी भारी बारिश से राहत नहीं हैं। बीते दो दिनों की तरह यहां आज भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं उड़ीसा में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा  गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां बादल छाएं रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने मौसम सुहावना रहेगा।
 
 
उधर, केरल में एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। अभी मानसूनी बारिश से तबाह हुए केरल फिर से खड़ा होने की कोशिश कर ही रहा था कि 24 सितंबर और 26 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के उन्हीं जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है, जहां भारी नुकसान हुआ था।
 
 
मौसम विभाग की इस चेतावनी ने राज्य के लोगों और पूरे देश को फिर से चिंता में डाल दिया है। इसके साथ ही केरल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के सभी तंत्रों को अलर्ट पर रहने की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन ने सभी विभागों से अलर्ट से निपटने के लिए जरूरी तैयारी रखने को कहा है।
 
 
मौसम विभाग ने 25 सितंबर के लिए इडुक्‍की, वयनाड, पत्तनमत्तिट्टा जिलों के लि येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पालाक्काड, इडक्‍की और त्रिशूर जिलों के लिए 26 सितंबर को भी येलो अलर्ट जारी रहेंगे। इन इलाकों में तेज बा‍रिश की संभावना है। (एजेंसी)
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख