Festival Posters

मुंबई में बारिश का कहर, थम गई आर्थिक राजधानी की रफ्तार, चारों ओर पानी ही पानी

Webdunia
शनिवार, 27 जुलाई 2019 (09:08 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आफत की बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के चलते महानगर की रफ्तार थम गई है। यहां 24 घंटों में 150 सेे 180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
 
भारी बारिश की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई में पिछले 2 दिन में हुई बारिश से शहर के सियोन, माटुंगा, माहिम, अंधेरी, मलाड और डहीसार समेत कई इलाकों में जलभराव और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर पानी की वजह से आज सुबह 7 फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है जबकि 8-9 का रूट डाइवर्ट किया गया है।
 
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भी लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हुई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। सड़कें पानी में डूबी हुई है। सोशल मीडिया पर बारिश से परेशान लोग वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। 
 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के 3 जिलों रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए अगले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ऑरेंज अलर्ट इसलिए जारी किया जाता है कि ताकि प्राधिकारी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार रहें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख