Hanuman Chalisa

ईवीएम को लेकर मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (11:02 IST)
कालोल (पंचमहाल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) किसी तरह के ऑनलाइन उपकरण से नहीं जुड़ सकती और कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में हार के लिए पहले से ही बहाना ढूंढने के लिए इसके रविवार को ब्लू टूथ से जुड़े होने का आरोप लगाए।
 
मोदी ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा में देशभर से कांग्रेस के सफाए की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि पार्टी राहुल गांधी के कारण चुनाव हारी है, पर कोई बोलता नहीं, क्योंकि एक टोली है, जो 'परिवार बचाओ' अभियान में लगी है। मणिशंकर अय्यर के माथे पर मटकी फोड़ दी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि हर बार गुजरात चुनाव में जीत की उम्मीद में नए कपड़े सिला लेने वाले कांग्रेस नेताओं ने रविवार को चुनाव के पहले घंटे में ही ईवीएम को लेकर हल्ला शुरू कर दिया। उनको देखकर दिल्ली में बैठे पार्टी के दरबारी भी चिल्लाने लगे, पर यह सब हार से पहले का बहाना है। अगर 5 प्रतिशत भी बुद्धि हो तो बात समझ में आती है कि ईवीएम को किसी भी ऑनलाइन उपकरण से नहीं जोड़ा जा सकता, पर कांग्रेस के लोग इसके ब्लू टूथ से जुड़े होने की बात को लेकर हल्ला मचा रहे थे। 
 
ज्ञातव्य है कि पोरबंदर की 2 बूथों पर कांग्रेस के ऐसे आरोपों की आयोग ने रविवार को जांच कराई थी और बाद में पाया गया था कि यह ब्लू टूथ दरअसल बसपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट के फोन के सिग्नल के चलते था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

Asteroid 1997 NC1 : पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, क्या होगी रफ्तार, जानें कितना सुरक्षित?

अगला लेख