Dharma Sangrah

आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों का भाजपा के मुंबई कार्यक्रम में आभार प्रकट करेंगे मोदी

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (22:06 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इसका उद्देश्य उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करना है जिन्होंने 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षित करने के बारे में सोचा।
 
 
भाजपा की मुंबई इकाई ने आपातकाल की 43वीं बरसी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाया था। मोदी आपातकाल लगाए जाने के कदम के कटु आलोचक हैं।
 
प्रधानमंत्री ने पिछले साल 25 जून को अपने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा था कि इस तरह की काली रात कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने कहा था कि उन घटनाओं को याद करना जरूरी है जिसके चलते लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा था, वहीं लोकतंत्र की सकारात्मक गुणवत्ताओं की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।


 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे भी मंगलवार को के कार्यक्रम में शरीक होंगे। मोदी एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की तीसरी सालाना बैठक का भी मंगलवार को यहां उद्घाटन करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख