G7 Summit में नरेन्द्र मोदी ने दिया 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का मंत्र

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (23:15 IST)
नई दिल्ली। जी-7 समिट (G7 Summit) में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन अर्थ, वन हेल्थ' का मंत्र दिया है। इतना ही नहीं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मोदी के इस मंत्र का विशेष रूप से उल्लेख किया। 
 
समिट को मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। मर्केल ने मोदी के मंत्र का न सिर्फ उल्लेख किया बल्कि समर्थन भी किया। मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आमंत्रण पर डिजिटल माध्यम से इस सम्मेलन में शिरकत की है। मोदी 13 जून को भी जी-7 समिट के सत्रों में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे।
 
इस अवसर पर फ्रेंच राष्ट्रपति ने भारत जैसे वैक्सीन उत्पादकों को कच्चे माल की आपूर्ति का आह्वान किया। उनका कहना था कि ऐसा करने स पूरी दुनिया के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीन उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस बार ब्रिटेन जी-7 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। उसने भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
 
जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ही यूरोपीय संघ है। इस बार शिखर सम्मेलन की थीम 'टिकाऊ सामाजिक-औद्योगिक बहाली' है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख