नेपाल ने खोली सीमा, अब भारत के कदम का इंतजार

निष्ठा पांडे
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (22:47 IST)
पिथौरागढ़। पिछले दस महीनों से भारत-नेपाल की बंद सीमा पर पुलों को नेपाल ने भारतीयों के लिए खोल दिया है। अब नेपालियों को भी उम्मीद है कि जल्द ही भारत भी अपनी सीमा खोल देगा। भारत की तरफ से अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।
 
नेपाल सरकार की पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारत भी इस बारे में कोई निर्णय लेगा। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंध भी इस सीमाबंदी से प्रभावित हो रहे थे।
 उत्तराखंड में 275 किलोमीटर का बॉर्डर नेपाल से सटा है। इस बॉर्डर पर 8 स्थानों पर दोनों मुल्कों के बीच झूला पुलों से आवाजाही होती है, लेकिन पिछले साल मार्च के आखिर कोरोना की रोकथाम को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लगने के बाद नेपाल बॉर्डर बंद कर दिया गया था।
 
लॉकडाउन के बाद रास्ते बंद होने से दोनो देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता प्रभावित होने के साथ ही बॉर्डर की मंडियों में व्यापार भी बुरी तरह चौपट हो गया।  इस कारण दोनों देशों के आम लोग सरकारों से इसे खुलवाने की मांग कर रहे थे। दो दिन पहले नेपाल में अपनी सीमा भारतीयों के लिए खोल दी है। अब भारत की बारी है। 
 
हालांकि दोनों देशों के प्रशासन की अनुमति पर आवश्यक कार्यों के लिए अस्थायी तौर पर सीमा को खोला जा रहा है, मगर नियमित रूप से रास्तों और झूला पुलों को खोलने के लिए भारत सरकार की मोहर अभी नहीं लगी है। 
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार नेपाल की तरफ से अनुरोध के बाद शासन से पत्राचार चल रहा है। अनुमति मिलने के बाद ही रास्तों को नियमित रूप से खोल दिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख