Hanuman Chalisa

निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने पर आज आ सकता है फैसला, HC में सुनवाई

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (08:58 IST)
नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा कि निर्भया के चारों दोषियों को एकसाथ फांसी दी जाए या नहीं? दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को दोपहर 2.30 बजे इस पर फैसला सुनाएगा।

निर्भया बलात्कार और हत्याकांड के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को फैसला सुनाए जाने की संभावना  है। इस मामले में केंद्र और तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर ट्रॉयल कोर्ट के उस फैसले को  चुनौती दी गई है जिसमें इस कांड के दोषियों की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था।

केंद्र सरकार की याचिका पर निर्भया मामले में चारों दोषियों की फांसी की सजा पर अनिश्चितकालीन रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रविवार को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस केस में दिल्ली हाई कोर्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर फैसला सुनाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट द्वारा यह तय किया जाएगा कि कि दोषियों को एकसाथ फांसी पर लटकाया जाए या अलग-अलग? बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और कहा था कि चारों दोषी न्यायिक तंत्र का गलत फायदा उठाकर फांसी को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

किसी एक दोषी की याचिका लंबित होने पर बाकी 3 दोषियों को फांसी से राहत नहीं दी जा सकती है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सम्बंधित जानकारी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख