Biodata Maker

नीतीश ने खोला राज, बताया- जदयू ने क्यों छोड़ा भाजपा का साथ?

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (14:42 IST)
पटना। बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जदयू ने मंगलवार को राजग से नाता तोड़ लिया। इससे पहले जदयू के सांसदों और विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कैसे भाजपा उनके दल को तोड़ने की कोशिश कर रही है? ऐसे में अब भाजपा के साथ नाता नहीं रखना चाहते हैं।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि कोई उनके दल को तोड़े यह कहीं से भी उचित नहीं है। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने श्री कुमार को निर्णय लेने के लिए अधिकृत भी किया, जिसके बाद उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ने की घोषणा की।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश राजग से नाता तोड़ने के बाद आज शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे।
 
इससे पूर्व जदयू के नालंदा से सांसद कौशलेन्द्र ने भी दावा किया कि पार्टी के विधायकों को भाजपा की ओर से तोड़ने के लिए प्रलोभन दिया गया था। विधायकों को भाजपा की ओर से 6-6 करोड़ रुपए का ऑफर देने की बात कही गई।
 
इससे पहले रविवार को जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी कहा था कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए चिराग मॉडल अपनाया गया था। बाद में आरसीपी सिंह के रूप में फिर से चिराग मॉडल-2 लाया जा रहा था लेकिन समय रहते जदयू ने इसे पहचान लिया। उन्होंने कहा था कि हम सब जानते हैं कि चिराग मॉडल किसका था। कहा गया कि उनका इशारा भाजपा की ओर था।
 
बिहार में राजनीतिक घमासान जदयू द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद शुरू हुआ, जिसकी परिणति प्रदेश में राजग में टूट के रूप में सामने आया।
बहरहाल प्रदेश की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने भी आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि महागठबंधन नीतीश कुमार को नई सरकार बनाने में अपना समर्थन देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

अगला लेख