पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:07 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, सुबह करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के स्वजियां सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने गत शुक्रवार को दिगवार सेक्टर के अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की जिसमें दो लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघनों के जवाब में गत मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर सात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान पुंछ में नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए भारी हथियार और 120 एमएम के मोर्टार बमों का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

अगला लेख