suvichar

देश में अर्द्धसैनिक बलों के 61000 से अधिक पद खाली, गृह मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (09:17 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 6 अर्द्धसैनिक बलों में 61,000 से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 1 मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार 18,460 पद खाली हैं जबकि 10,738 पद सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) में खाली हैं।


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों में ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, मृत्यु, नए पदों के सृजन या नई बटालियनों के गठन के चलते उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि रिक्तियों को भर्ती नियमों के मौजूदा प्रावधानों के तहत विभिन्न तरीकों से भरा जाता है जिनमें सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति शामिल हैं। रिक्तियों को भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है।

1 मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में 18,942 पद खाली पड़े हुए हैं जबकि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 5,786 पद खाली हैं। उपरोक्त तिथि के अनुसार असम राइफल्स में 3,840 रिक्तियां, जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 3,812 रिक्तियां हैं। गौरतलब है कि अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त क्षमता करीब 10 लाख कर्मियों की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में 'नल-जल योजना' वाला पीने का पानी कितना सुरक्षित?

डेडियापाडा में हर्ष संघवी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: पिता खाचंद्र सिंह का लिवर कैंसर से निधन

Top News : मार्क कार्नी का भारत दौरा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बड़ा तनाव, रिंकू सिंह के पिता का निधन

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

अगला लेख