Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब मात्र 48 घंटों में जारी हो जाएगा पासपोर्ट

Webdunia
रविवार, 25 नवंबर 2018 (16:45 IST)
वॉशिंगटन। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा है कि जल्द ही दुनिया भर में बने भारतीय दूतावास विदेशों में रह रहे नागरिकों को 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी करेगा। 
 
वॉशिंगटन में शनिवार को भारतीय दूतावास में 'पासपोर्ट सेवा' शुरू करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि भारतीय मिशनों में स्थित पासपोर्ट दफ्तरों को डिजिटल तरीके से भारत में डाटा सेंटर से जोड़ा गया है, जिससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। 
 
इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूयॉर्क में भारतीय मिशन ने 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी किए थे। सिंह ने कहा कि अब ऐसा पूरी दुनिया में किया जाएगा। 
 
विदेश राज्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत में सबसे अच्छी पासपोर्ट सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों की जांच पड़ताल से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं और आवेदकों की बहुत सी जानकारियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।
 
'पासपोर्ट सेवा' की पिछले महीने पहली बार ब्रिटेन में शुरुआत की गई थी। इस सेवा को अमेरिका में 21 नवंबर को अपनाने के बाद शनिवार को शुरू किया गया। सेवा को इसी तरह अटलांटा, हॉस्टन, शिकागो और सान फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावासों में भी लांच किया जाएगा।
 
ब्रिटेन और अमेरिका के बाद इस सेवा को पूरी दुनिया में मौजूद भारतीय मिशनों तक फैलाया जाएगा। इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने कहा कि इससे हमारी पासपोर्ट सेवाओं में अत्यंत मात्रात्मक और गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा। 
 
वीके सिंह ने कहा कि अगले कुछ महीनों में भारत सरकार नए तरह के पासपोर्ट जारी करेगी जिसके डिजाइन को मंजूरी दी जा चुकी है। इन पासपोर्ट में सभी तरह की सुरक्षा विशेषताएं और बेहतर किस्म के कागज और छपाई का इस्तेमाल किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

पेपर लीक गैंग की अफवाहबाजी फेल, झूठी सूचना जांच में निकली पूरी तरह फर्जी

अगला लेख