क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (10:21 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी हो गए हैं। पिछले 3 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैंयानी शुक्रवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच क्रूड ऑइल की कीमत 120 डॉलर के ऊपर बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के नीचे नहीं आता है तो और ऊपर जा सकता है।
 
बढ़ते क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और मुंबई में 109.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने भाव घटाने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख