Festival Posters

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (00:29 IST)
Tejas jet crash : दुबई में एयर शो के दौरान भारतीय एयरफोर्स का विमान तेजस हादसे का शिकार हो गया और इसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पायलय नमंश स्याल शहीद हो गए। इस पूरे विमान हादसे की वीडियो भी सामने आई है। इसमें विमान आसामान से जमीन पर गिरा और फिर धमाके के साथ तेजस विमान में आग लग गई। नमंश स्याल की शहादत की  पुष्टि नगरोटा बगवां के SDM मुनीश शर्मा ने की है। इंडियन एयरफोर्स ने क्रैश के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के ऑर्डर दिए हैं।
ALSO READ: Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
मीडिया खबरों के मुताबिक इस तेजस विमान को उड़ा रहे 34 वर्षीय पायलट नमंश स्याल सूबे के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा की पटियालकर पंचायत के वार्ड-7 के पड़यालकड़ रहने वाले थे। 
ALSO READ: नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास
नमंश स्याल के पिता जगननाथ भी भारतीय सेना में अफसर के पद से रिटायर हुए थे और फिर शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल की पोस्ट से रिटायर हुए थे।
<

दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िला के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है।

शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।

वीर सपूत… pic.twitter.com/lfX1yinf4Q

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) November 21, 2025 >मीडिया खबरों के मुताबिक नमंश स्याल की पत्नी भी वायुसेना में पायलट है और उनकी एक बेटी भी है। माता-पिता को बेटे की शहादत खबर उस दौरान मिली जब वे हैदराबाद में घूमने के लिए गए थे। सूचना मिलने के बाद शहीद के मातम पसर गया है।
<

BHARAT SALUTES ITS HERO.
RIP Wing Commander Namansh Syal — a warrior who touched the skies with courage and guarded the nation with pride.

Soar high, braveheart.
Om Shanti #Tejas #TejasCrash #DubaiAirShow pic.twitter.com/aNN7PBcTuH

— Rebel_Warriors (@Rebel_Warriors) November 21, 2025 >
सामने आया आखिरी वीडियो 
उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विंग कमांडर नमंश स्याल दुबई एयर शो में भारत के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, यूएई में भारत के दूत दीपक मित्तल और विदेश मंत्रालय में भारत के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए भी देखा जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय मॉडल

अगला लेख