Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी, 39 हजार वर्ग मीटर में होगा मंदिर का विस्तार

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (09:24 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा यहां से गंगा तट पर जाने वाली महात्वाकांक्षी कॉरिडोर निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया।
 
प्रधानमंत्री अपने करीब तीन घंटे के एक दिवसीय दौरे की शुरुआत बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ की। विभिविधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के पास भूमिपूजन किया तथा फावड़े के सहारे पांच खास ईंटों की नींव रखकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडेार निर्माण का शिलान्यास किया। मंदिर का विस्तार 39 हजार वर्ग मीटर में किया जाएगा।

मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज मुक्ति का पर्व है। मंदिर के चारों तरफ काफी इमारतें थीं। भोलेबाबा को भी सदियों से सांस लेने में दिक्कत रही होगी। कई इमारतों को सरकार ने इक्वायर किया गया। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे आज गर्व के साथ कहना है कि योगी जी ने यहां जिन अफसरों की टीम लगाई है वह पूरी टीम भक्ति भाव से इस काम में लगी है। दिन-रात इस काम को पूरा करने में लगी है। लोगों को समझाना, इतनी प्रॉपर्टी को अधिगृहीत करना, विरोधियों को भी नियंत्रित करना यह सब काम अफसरों की टोली ने किया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने 600 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इस धनराशि में से 290 करोड़ रुपए मंदिर प्रशासन को जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन ने कॉरिडोर के लिए चिन्हित 296 मकानों में से 235 खरीदे लिए हैं, जबकि बाकी की प्रक्रिया चल रही है। मंदिर प्रशासन द्वारा खरीदे गए ज्यादातर मकान ध्वस्त कर दिए गए हैं।
 
पुराने मकानों के ढहाने के बाद अनेक प्रचीन मंदिर आसानी से दिखाई देने लगे हैं। कॉरिडोर निर्माण के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से दशाश्वमेध घाट पर प्रति वर्ष आने वाले करोड़ों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का आवागम एवं दर्शन-पूजन करने पहले की अपेक्षा सुगम हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख