पीएम मोदी ने दी 8वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, बताया- 40 लाख से ज्यादा कर चुके हैं यात्रा

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2023 (11:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद से विशाखापटनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस टेन में अब तक 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।
 
उत्सवों के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है। 'वंदे भारत एक्सप्रेस' एक प्रकार से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझी विरासत को जोड़ने वाली है। मैं दोनों प्रदेशों के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि 'वंदे भारत ट्रेन' भारत में ही डिजाइन हुई और भारत में ही बनी है। ये देश की ट्रेन है। बीते कुछ ही वर्षों में 7 'वंदे भारत ट्रेनों' ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख ये अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। ये उस भारत का प्रतीक है, जो तेज बदलाव के रास्ते पर है। ऐसा भारत, जो अपने सपनों और अपनी आकांक्षाओं को लेकर अधीर है। ऐसा भारत, जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो अपने नागरिकों बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर 'आत्मनिर्भरता' की तरफ बढ़ रहा है।

इस नई ट्रेन की नियमित सेवा 16 जनवरी को शुरू होगी और टिकट बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। शाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (20833) सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन (20834) अपराह्न तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से राजमुंद्री, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल में रुकेगी।
 
कुल 14 वातानुकूलित कुर्सी यान और दो एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सी यान डिब्बों से युक्त इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख