chhat puja

Bihar Election : RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है, छपरा में राहुल-तेजस्वी पर PM मोदी का निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (00:19 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छपरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर राजद-कांग्रेस ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया है। सच्चाई यह है कि ये लोग डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का अपमान करने में गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि लालटेन वाले, पंजे वाले या उनके इंडिया गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं।
ALSO READ: CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख
कांग्रेस के पंजाब के एक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने एक रैली में खुला ऐलान किया कि बिहार के लोगों को वो अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी, जो आजकल संसद में बैठती हैं, वे इस पर खुश होकर तालियां बजा रही थीं। राजद और कांग्रेस की नीयत इनके चुनाव प्रचार के गीतों से ही पता चलती है, जिनमें एक नए जंगलराज की आहट है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि उनकी इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद...रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार...यही सब है।
ALSO READ: अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, 17 महिलाएं पुलिस की हिरासत में, पहचान छुपाकर रह रही थीं
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोग राजद-कांग्रेस के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने वाले हैं और एक बार फिर राज्य में राजग की सरकार बनाएंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में सारी हदें पार कर दी हैं, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया उन्हें प्रचार के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है। इतना सब कुछ हो रहा है और बिहार में राजद को सांप सूंघ जाता है। उन्होंने कहा कि राजद (कांग्रेस वाले जिस बेशर्मी से छठी मइया की पूजा को ड्रामा और नौटंकी बता रहे हैं, इसे बिहार के हमारे परिवारजन, विशेषकर हमारी माताएं-बहनें कभी भुला नहीं सकती हैं। इस अपमान के लिए वे उन्हें सजा देकर रहेंगी। Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election : RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है, छपरा में राहुल-तेजस्वी पर PM मोदी का निशाना

अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, 17 महिलाएं पुलिस की हिरासत में, पहचान छुपाकर रह रही थीं

Mumbai kidnapping case : मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

लखनऊ में शीघ्र तैयार होगा नौसेना शौर्य संग्रहालय

अगला लेख