Tokyo Olympics : पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक, PM मोदी अब निभाएंगे अपना वादा

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (18:25 IST)
टोक्यो। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीवी सिंधु से ओलिंपिक में जाने से पहले कहा था कि वे पदक जीतकर लौटें, वे उनके साथ आइसक्रीम खाएंगे।

मोदी ने पीवी सिंधु का आइसक्रीम से संबंधित एक पुराना किस्सा शेयर किया था। चर्चा की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने पीवी सिंधु से उनकी प्रैक्टिस के बारे में पूछा था। इसके बाद मोदी ने कहा कि मुझे याद आता है कि गोपीचंदजी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने रियो ओलंपिक से पहले आपका फोन ले लिया था।

आपको आइसक्रीम भी खाना अलाऊ नहीं किया था। क्या अभी भी आपके आइसक्रीम खाने पर पाबंदी लगी है या कुछ छूट मिली है? पीवी सिंधु ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि अभी भी इसको लेकर कंट्रोल करती हूं। एक एथलीट के लिए डाइट काफी महत्वपूर्ण होती है।

अभी ओलंपिक है, इसके लिए डाइट कंट्रोल तो करूंगी, लेकिन आइसक्रीम उतना नहीं खाती। बस कभी-कभी खाती हूं। इस पर मोदी ने कहा था कि मुझे विश्वास है कि आप इस बार भी जरूर सफल होंगी। सफलता के बाद मेरा मिलना होगा तो मैं भी आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख