Festival Posters

राहुल गांधी ने जताया सीताराम येचुरी के निधन पर दुख, बोले- आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक थे माकपा के महासचिव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (17:54 IST)
Rahul Gandhi expressed grief over the demise of Sitaram Yechury : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि येचुरी देश के बारे में गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) के संरक्षक थे।
 
येचुरी का बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सीताराम येचुरी जी मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा के संरक्षक थे। मुझे हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं की कमी खलेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ALSO READ: नहीं रहे माकपा नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, सीताराम येचुरी एक बहुत अच्छे इंसान, बहुभाषी, व्यावहारिक प्रवृत्ति वाले धुर मार्क्सवादी, माकपा के एक स्तंभ और विलक्षण बौद्धिक क्षमता व हास्यबोध वाले एक शानदार सांसद थे। वह अब नहीं रहे।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमारा तीन दशकों का साथ रहा। हमने विभिन्न अवसरों पर निकटता से एक-दूसरे का सहयोग किया। हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे और दृढ़ विश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व के लिए उनकी प्रशंसा की जाती थी। रमेश ने कहा, सलाम तोवरिश (कॉमरेड)। आपने हमें बहुत पहले ही छोड़ दिया, लेकिन आपने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया और इसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

सभी देखें

नवीनतम

Indore : कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को आया हार्टअटैक, अस्‍पताल में कराया भर्ती

फास्टैग से आधार कार्ड तक 1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

आंध्रप्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत

एलओसी पर बैट हमलों के लिए पाकिस्‍तानी कमांडो और आतंकी आ जुटे

जो बिहार का अपमान करते हैं उन्हें सबक सिखाएं.., CM मोहन यादव ने कहा- पूरा माहौल NDA के पक्ष में

अगला लेख