Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब मात्र छह माह में पूरी होगी रेलवे की भर्ती प्रक्रिया

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (12:44 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अभी तक दो साल में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को महज छह महीने में पूरी करने की योजना बना रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की कमी से जूझ रही रेलवे विभिन्न कदमों के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया की अवधि छोटी करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू करने की योजना बना रही है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो भर्ती प्रक्रिया महज छह महीने में पूरी हो जाएगी।
 
 
वास्को-डि-गामा-पटना एक्सप्रेस के 24 नवंबर को पटरी से उतरने के बाद हुई रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी और महाप्रबंधकों की बैठक में जोनल प्रमुखों ने रेलवे में रिक्तियों का मुद्दा उठाया था। इस बैठक से संबंधित दस्तावेज पीटीआई के पास मौजूद हैं।
 
रेलवे के 17 महा प्रबंधकों की मौजूदगी में इस बैठक के दौरान पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक चाहतेय राम ने सलाह दी थी कि भर्ती प्रक्रिया में बहुत लंबा वक्त लगता है, आवेदन जमा होने के बाद करीब दो साल का वक्त लग जाता है। कई अभ्यर्थियों को वैकल्पिक नौकरियां मिल जाती हैं, जिससे भर्ती नोटिस की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती।
 
 
ऑनलाइन परीक्षा आदि के माध्यम से प्रक्रिया में तेजी लायी जानी चाहिए। इस पर, लोहानी ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड को प्रक्रिया की समीक्षा करनी चाहिए और इसे छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। बोर्ड ने अपने विभागों को इस संबंध में 20 दिसंबर तक सभी प्रस्ताव सौंपने को कहा है। दिसंबर, 2016 में रेलवे कर्मचारियों की संख्या 13 लाख थी जबकि ग्रुप सी और डी में 2,25,823 रिक्तियां हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख