विजया दशमी पर राजनाथ बोले, जम्मू कश्मीर में समाप्त होगा आतंकवाद

Webdunia
शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (12:12 IST)
बीकानेर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आतंकवाद को वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर में सेना और अन्य बल आतंकवाद के खिलाफ पूरे प्रयास कर रही हैं और वह एक दिन समाप्त होगा।
 
सिंह आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेक्टर हैडक्वार्टर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं और उनसे मुकाबला करने के लिए सेना, पुलिस एवं अन्य बलों में पूरा सामंजस्य हैं और वे आतंकवाद को रोकने में कामयाब हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद समाप्त होगा। 
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति बनी रहे, उसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान देश की एकता एवं अखण्डता के लिए समर्पित है और उन पर भरोसा बढ़ा हैं।  
 
इससे पहले सिंह बल द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम शामिल हुए। वह गुरुवार शाम को बल के बड़े खाने में भी शरीक हुए। केन्द्रीय गृह मंत्री भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बल की सीमा चौकियों का दौरा भी करेंगे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख