पहली बारिश में ही टपकी अयोध्या राम मंदिर की छत, क्या बोले मुख्‍य पुजारी सत्येन्द्र दास

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 24 जून 2024 (18:48 IST)
Roof of Ayodhya Ram Mandir leaked in first rain: फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार के बाद अब अयोध्या से एक और खबर आ रही है। राम मंदिर से जुड़ी यह खबर हर श्रद्धालु को विचलित कर सकती है। क्योंकि खबर है कि पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत टपकने लगी है। इसके चलते मंदिर में पानी भर गया। 
 
क्या कहा रामलला के मुख्‍य पुजारी ने : हालांकि राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि करोड़ों की लागत से बने राम मंदिर की छत पहली ही बारिश में क्यों टपकने लगी। राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्येन्द्र दास का कहना है कि प्रसन्नता की बात है कि 2025 तक मंदिर पूरी तरह बन जाएगा। लेकिन, जो मंदिर बन गया है और जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा हैं। 
मुख्‍य पुजारी दास ने कहा कि इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि निर्माण में कौनसी कमी रह गई है। पानी टपकने लगा है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने की स्थिति में तो पानी और भर जाएगा तथा पूजा-अर्चना और दर्शन भी बंद हो जाएगा। उनका कहना है कि जो बन गया है उस पर भी ध्यान देना चाहिए। 
 
22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा : उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। 22 जनवरी के बाद से लेकर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More