Hanuman Chalisa

राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान, इतना काम तो चुनी हुई सरकार भी नहीं करती

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (14:14 IST)
कठुआ। जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि देशवासियों को लगता है कि राज्यपाल एक ऐसा व्यक्ति होता है जो गोल्फ खेलता है और लोगों के लिए कुछ नहीं करता। वह अपने कार्यकाल के दौरान केवल आराम करता है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हमने पिछले एक साल में इतना काम किया है उतना चुनी हुई सरकारें भी नहीं करती।
 
उल्लेखनीय है कि सत्यपाल मलिक अकसर अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि जिस समय देश में चुनाव होंगे और उनके विरोधी इतना कह देंगे कि ये अनुच्छेद 370 के समर्थक हैं तो लोग जूतों से मारेंगे।
 
इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि एक साल तक मेरा शॉल वाला भी मुझसे पूछता रहा 'साहब आजाद हो जाएंगे क्या?' मैंने कहा कि तुम तो आजाद ही हो, और अगर तुम आजादी पाकिस्तान के साथ जाना समझते हो तो चले जाओ, कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान को तोड़ के कोई आजादी नहीं मिलेगी।
 
कुछ समय पहले उन्होंने आतंकवादियों से कहा कि वे सुरक्षाकर्मियों समेत बेगुनाहों की हत्या करना बंद करें और इसके बजाय उन लोगों को निशाना बनाएं, जिन्होंने वर्षों तक कश्मीर की सम्पदा को लूटा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख