देर रात हुआ लखबीर सिंह का अंतिम संस्कार, भाजपा ने उठाए सवाल

Webdunia
रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (14:25 IST)
नई दिल्ली। सिंघू बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह हत्या के मामले में सियासत जारी है। लखबीर का देर रात पंजाब के तरन तारन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा ने इस पर सवाल उठाए हैं।
 
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर लखबीर के अंतिम संस्कार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 35 साल के दलित सिख लखबीर सिंह जिनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, उनका रात के अंधेरे में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार को ये भी इजाजत नहीं दी गई कि वो मोबाइल के टॉर्च की रोशनी से लखबीर सिंह के चेहरे को अंतिम बार देख सकें।
 
मालवीय ने कहा कि ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि वह दलित था। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पंजाब में मरने वालों की कोई इज्जत नहीं।
 
 
लखबीर के परिजनों ने बताया कि वो नशे का आदी था और उसे सिंघू बॉर्डर ले जाने के लिए लालच दिया गया था। लखबीर के ससुर ने शुक्रवार को बताया कि उसे वहां जाने का लालच दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए और उसे न्याय मिलना चाहिए।
 
लखबीर सिंह एक मजदूर के रूप में काम करता था और उसकी बहन ने मीडिया को बताया कि उसने 50 रुपए लिए और कहा कि वह चबल में काम करने जा रहा है और 7 दिनों के बाद वापस आ जाएगा। मुझे लगा कि वह वहां काम करने गया है। वह ऐसा व्यक्ति नहीं था (गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने के लिए)। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख