Hanuman Chalisa

21 माह बाद सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, पीओके में घुसकर सेना ने आतंकियों को सिखाया था सबक

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (08:53 IST)
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पहली बार वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के 21 महीने बाद सामने आए इस वीडियो में कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है। 

ALSO READ: कैसे लिया उड़ी का बदला, सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी...

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सुरक्षा खतरे में डाल रही है। वीडियो जारी करने की जरूरत नहीं थी। 
 
उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तीन किमी अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। 
 
इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इस कार्रवाई में 50 आतंकी मारे गए थे। विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल करार दिया था। यही नहीं इस ऑपरेशन को लेकर सबूत भी मांगे जा रहे थे। 
 
स्ट्राइक के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देशभर में जश्न मनाया था। साथ ही पोस्टर लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को बधाई दी थी। 
वीडियो सौजन्य : यूट्यूब 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख