पुलवामा में CRPF पर आतंकी हमला, ग्रेनेड से बनाया निशाना, 7 घायल

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (18:08 IST)
पुलवामा। पुलवामा के त्राल चौक इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया।

मीडिया खबरों के अनुसार जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीआरपीएफ के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार हमले में कुछ नागरिक घायल हुए हैं। 

इसमें कुल 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह अटैक वहां मौजूद CRPF पार्टी पर किया गया था। फिलहाल धमाके के आसपास के इलाके को खाली करवा लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। 
 
शनिवार को सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करके कश्मीर में हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम किया था।

इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया था। सुरक्षा बलों ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका, जिसमें दो एके 56 राइफल, 10 पिस्तौल, कुछ ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ था। इस मामले में आतंकियों के दो सहयोगियों जाहिद नबी और मेहराजुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है जो कि पुलवामा के रहने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख