साबरमती आश्रम में ट्रंप को तोहफे में मिली 3 बुद्धिमान बंदरों की मूर्ति, किताबें और चरखा

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (00:05 IST)
अहमदाबाद। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलानिया को साबरमती आश्रम पहुंचने पर गांधीजी के ‘तीन बुद्धिमान बंदरों’ की संगमरमर की मूर्ति और महात्मा गांधी की आत्मकथा पुस्तक का विशेष संस्करण तोहफे स्वरूप भेंट की गई।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति को शुभ प्रतीक के रूप में गांधीजी से जुड़ी सदाचार की ताबीज भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को 3 बुद्धिमान बंदरों की मूर्ति भेंट की, जिसमें एक बंदर ‘बुरा मत सुनो, दूसरा बुरा मत देखो और तीसरा बुरा मत कहो’ को प्रदर्शित करता है।
 
यह उस मूर्ति की प्रतिकृति है, जो महात्मा गांधी को 1933 में एक जापानी भिक्षु ने भेंट की थी। मूर्ति भेंट करते हुए मोदी ने तीनों बंदरों के संदेश को ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को समझाया और उन्होंने ध्यानपूर्वक इसे सुना।
साबरमती आश्रम के एक न्यासी कार्तिकेय साराभाई ने कहा कि आश्रम ने ट्रंप दंपत्ति को गांधीजी की सदाचार की ताबीज भेंट की, जिसे उन्होंने अगस्त 1947 में लिखा था। इसमें गांधीजी ने लिखा है कि सार्वजनिक जीवन में लोगों के बारे में निर्णय करने से पहले सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे को याद कर लें।
 
उन्होंने कहा कि हमने उन्हें महात्मा गांधी की आत्मकथा पुस्तक का विशेष संस्करण ‘द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रूथ’ तथा पेंसिल से बनाया गया गांधीजी का वह दुलर्भ चित्र भेंट किया, जब वे लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर आ रहे थे। साबरमती आश्रम आने पर ट्रंप और उनकी पत्नी ने ‘चरखे’ में खासी रूचि दिखाई। ट्रंप दंपति को चरखा भी भेंट स्वरूप दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख