Weather update : उत्तर भारत में क्रिसमस पर कड़ाके की सर्दी, पाइप ला‍इनों में जमा पानी

Webdunia
बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (23:21 IST)
नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के बाद यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही जहां कई जगहों पर पाइप लाइनों में पानी जम गया और आपूर्ति बाधित हो गई।
 
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बृहस्पतिवार को भी घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने बताया कि कुछ मैदानी इलाकों और हिमाचल प्रदेश के निचली पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
 
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा और हिमाचल प्रदेश के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
कश्मीर चिल्लई कलां की गिरफ्त में : इस समय कश्मीर चिल्लई-कलां की गिरफ्त में है। चिल्लई-कलां ठंड के मौसम में 40 दिन का वक्त होता है जब भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना होती है। चिल्लई-कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन शीतलहर उसके बाद भी जारी रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में घना कोहरा : दिल्ली में सुबह में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला और अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि शहर में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो सकता है और सप्ताहांत में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 दिसंबर से अब तक शहर में 9 सर्द दिन दर्ज हुए हैं जो 2003 के दर्ज आंकड़ों के बराबर हैं।
 
पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा : पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस. दर्ज किया गया। लुधियाना (5.5 डिग्री से.), पटियाला (5.8 डिग्री से.), बठिंडा (5.9 डिग्री से.), हलवारा (5.8 डिग्री से.), आदमपुर (7.2 डिग्री से.) और अमृतसर (6.5 डिग्री से.) में भी रात को बहुत ठंड रही। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजस्थान के बीकानेर में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।
 
यूपी में बारिश : उत्तर प्रदेश के दूरदराज वाले स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख