Festival Posters

Weather update : कई राज्‍यों में बारिश की चेतावनी, तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (08:51 IST)
नई दिल्‍ली। तेलंगाना में लगातार हो ऱही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसकी गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार अलर्ट पर है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के अन्‍य राज्‍यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है।

हैदराबाद में भारी बारिश से कई जगहों में जलभराव हो गया है। आंध्रप्रदेश के तटीय हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश के बाद शमशाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी, दादरी और भिवानी व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं पटना अंचल सहित पूरे बिहार में आज भारी बारिश के आसार हैं।

दूसरी ओर गुजरात में मानसून कमजोर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, कोंकण गोवा, केरल समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर आज भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
जबकि उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं। साथ ही जल्द ही मानसून की विदाई की भी मौसम विभाग आधिकारिक घोषणा कर सकता है। अगले चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं हरिद्वार, रुड़की समेत अन्य मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

योगी का 'क्लीन यूपी' मिशन : अब गंगा-यमुना में नहीं गिरेगा गंदा नाला! 85% सीवेज शोधन कर UP ने रचा इतिहास, 2035 तक का है ये 'सुपर प्लान'

अगला लेख