Hanuman Chalisa

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (11:48 IST)
Weather Update News : देश के ज्यादातर हिस्सों से अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगा है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी से तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ी राज्यों में इस बार तेजी से ठंड बढ़ी है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, देश के ज्यादातर हिस्सों से अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगा है। अब पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी से तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ी राज्यों में इस बार तेजी से ठंड बढ़ी है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, कब विदा होगा मानसून
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

केरल और तमिलनाडु में 10 से 14 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 10 से 13 अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है। बिहार में मानसून के लौटने की प्रक्रिया जारी है। अगले 2-3 दिनों में राज्य से पूरी तरह विदाई हो जाएगी। उत्तराखंड में 15 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब धूप निकलने से ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिर बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों में इस बार तेजी से ठंड बढ़ी है। कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान में मानसून की विदाई अब लगभग समाप्ति के चरण में है। पंजाब में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक और गंगा पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
असम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
ALSO READ: Weather Update : नहीं थम रही बारिश, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट, कैसा है चक्रवाती तूफान का हाल
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। गंगा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गोवा और विदर्भ में हल्की वर्षा की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

PM मोदी की अपील का गुजरात में असर, ईंधन बचाने के लिए CM समेत मंत्रियों ने शुरू की पहल

प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

अगला लेख