Hanuman Chalisa

Weather Update : Delhi-NCR से Bihar तक चमकी ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (11:48 IST)
Weather Update News : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून खत्म हो गया है, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी संभावना जताई गई है। विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

खबरों के अनुसार, देश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून खत्म हो गया है, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक भी दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा सीकर
विशेष रूप से तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय अब गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था।

पंजाब में आने वाले 7 दिनों तक मौसम में किसी बड़ी तब्दीली की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्यभर में शुष्क स्थिति बनी रहेगी और तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मध्य प्रदेश के सभी संभागों से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि मानसून की वापसी के बाद भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : कहीं चमकी ठंड, कहीं बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
बुधवार-गुरुवार यानी 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। इसमें खंडवा-खरगोन सहित 8 जिले शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हालिया बर्फबारी के बाद अब धूप निकलने लगी है। हालांकि इससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन राज्यों में घना कोहरा और न्यून तापमान के कारण ठंड बढ़ रही है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से गिरा तापमान, दिल्ली एनसीआर में ठंड का अहसास
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण ओडिशा तट, आंध्र प्रदेश तट, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मेघालय, झारखंड, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की वर्षा दर्ज की गई। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे कम रहा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

बारामती में विमान हादसा, बाल बाल बचा पायलट, यहीं गिरा था अजित पवार का प्लेन

योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख