Hanuman Chalisa

Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, अब जमकर पड़ेगी ठंड, इंदौर में टूट रहा रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (13:01 IST)
Weather Update News : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भी शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से ठंड बढ़ेगी। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सर्दी का तीखा असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को यहां रातभर कड़ाके की ठंड रही और सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दिन का तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
 
खबरों के अनुसार, देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भी शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से ठंड बढ़ेगी। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सर्दी का तीखा असर देखने को मिल रहा है।
ALSO READ: Weather Update : मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का कहर, यूपी और बिहार में छाया कोहरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?
मंगलवार को इंदौर में रातभर कड़ाके की ठंड रही और सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दिन का तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, सोमवार रात का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री लुढ़ककर 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रह सकती है। मध्य भारत के कई हिस्से शीतलहर और रिकॉर्डतोड़ न्यूनतम तापमान की चपेट में हैं, वहीं दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु और अंडमान लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का सामना कर रहे हैं।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां पड़ेगी जमकर ठंड
हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तापमान 6 सेंटीग्रेड से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है। केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार में 22 नवंबर तक कई जगह बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री और अधिकतम 24-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 19 से 21 नवंबर तक सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

अगले 24 घंटे में पश्चिम और मध्य भारत के तामपान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। राजस्थान के कुछ इलाकों में भी तेजी से ठंड बढ़ी है। माउंट आबू में मंगलवार को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्द हवाओं के चलने से तापमान में लगातार गिरावट जारी है।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, जानिए कहां है पारा माइनस 5 से कम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्यप्रदेश में उथला से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख