Hanuman Chalisa

Weather Update : इन राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा, यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (11:29 IST)
Weather Update News : देशभर में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत समेत कई राज्‍यों में ठंड के साथ ही घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज सुबह भीषण कोहरा रहा। उत्‍तर प्रदेश में पिछले 4 दिनों में कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 110 गाड़ियां आपस में टकराई हैं, जिससे 15 लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, देशभर में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत समेत कई राज्‍यों में ठंड के साथ ही घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं, जिसके कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज सुबह भीषण कोहरा रहा।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर
उत्‍तर प्रदेश में पिछले 4 दिनों में कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 110 गाड़ियां आपस में टकराई हैं, जिससे 15 लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई।  भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 16 से 20 दिसंबर के दौरान शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, जानें देशभर का मौसम
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 16 और 17 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई समस्‍या, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में कोहरा छाने की संभावना है।
 
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिण पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा, जबकि पूर्वोत्तर भारत में कोहरा छाया रहा।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्‍यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
तमिलनाडु, गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, रायलसीमा और कर्नाटक के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में भी तापमान सामान्य से कम रहा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख