Hanuman Chalisa

Weather Update : कई राज्‍यों में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (11:30 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत समेत कई राज्‍यों में ठंड के साथ ही घने कोहरे और शीतलहर ने परेशानी बढ़ा दी है। देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। घना कोहरा यातायात में बाधा बन रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि दक्षिण और तटीय इलाकों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। देशभर के सबसे कम तापमान वाले शहरों की सूची में मध्‍य प्रदेश के भोपाल और इंदौर ने जगह बनाई है।

खबरों के अनुसार, उत्तर भारत समेत कई राज्‍यों में ठंड के साथ ही घने कोहरे और शीतलहर ने परेशानी बढ़ा दी है। देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। घना कोहरा यातायात में बाधा बन रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि दक्षिण और तटीय इलाकों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा, यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं
मौसम विभाग के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसंबर को किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति के शिंकुला दर्रे में बर्फबारी के बीच पर्यटक मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, हालांकि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

देशभर के सबसे कम तापमान वाले शहरों की सूची में भोपाल और इंदौर ने जगह बनाई है। भोपाल ने पांचवें स्थान पर (4.8 डिग्री सेल्सियस) और इंदौर ने छठे स्थान पर (5.4 डिग्री सेल्सियस) जगह बनाई है। इस प्रकार, मध्‍य प्रदेश में भोपाल के बाद इंदौर सबसे ठंडा शहर बन गया है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर
उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, उन्नाव, टुंडला, अलीगढ़, बरेली, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे और ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में छाए घने कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 131 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और करीब 400 उड़ाने विलंबित रहीं।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई समस्‍या, जानें यूपी-बिहार से लेकर देशभर का मौसम
बिहार में भी ठंड का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने पटना के साथ-साथ गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले कुछ दिनों में यहां तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख