Hanuman Chalisa

Weather Update : कई राज्यों में बढ़ी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (11:40 IST)
Weather Update News : देशभर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब कोहरे के साथ और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्‍तर प्रदेश के बड़े हिस्सों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।
 
खबरों के अनुसार, देशभर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब कोहरे के साथ और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्‍तर प्रदेश के बड़े हिस्सों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
ALSO READ: Weather Update : देशभर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ दिल्ली का प्रदूषण भी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी दिक्कत बना हुआ है। आने वाले एक दो दिनों में मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी कम दर्ज किया जा सकता है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 19 से 23 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा, यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं
20 और 21 दिसंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में तथा 21 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में हल्का (शैलो) कोहरा बनने की आशंका है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहर
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक इंडो-गंगा के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्का (शैलो) कोहरा देखा गया। दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज की गई।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख