Hanuman Chalisa

Weather Update : भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (10:51 IST)
Weather Update News : देशभर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई बारिश ने तापमान गिरा दिया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। दिल्ली समेत कई इलाकों में तापमान गिरा है। कोहरे के कारण तेजस राजधानी और दुरंतो समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 5 से 16 घंटे लेट चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सभी निगरानी केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। देशभर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
गुरुवार को इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सभी निगरानी केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। बिहार के दक्षिण, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी।

पटना जिले में ठंड के कारण जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कई स्थानों पर मौसम की सबसे ठंडी रात महसूस की गई।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की वजह से यहां की प्रसिद्ध डल झील समेत कई जलस्रोतों के किनारे पानी जम गया। उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य में शीत दिवस रहने की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, जानें देशभर में मौसम का हाल
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। 10 जनवरी को तमिलनाडु में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं 10 जनवरी को केरल में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सुबह के समय पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। वहीं आज उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की संभावना है। आज उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान के कुछ इलाकों में पाले (ग्राउंड फ्रॉस्ट) की स्थिति भी बन सकती है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, 11 राज्यों का अलर्ट
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Update : MP में शीतलहर का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान के 14 जिलों में घना कोहरा, देशभर के मौसम का हाल
बिहार के कई हिस्सों में मध्यम कोहरा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मध्यम कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तर राजस्थान के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का असर रहा। राजस्थान के कुछ इलाकों में पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) भी दर्ज किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख