Dharma Sangrah

Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (11:31 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप तेज हो गया है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे गिरा दिया है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में दृश्यता बेहद कम है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम में तापमान रिकॉर्ड 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सीकर के फतेहपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरों के अनुसार, उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप तेज हो गया है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे गिरा दिया है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में दृश्यता बेहद कम है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत, कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, इन राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट
गुरुग्राम में तापमान रिकॉर्ड 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सीकर के फतेहपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। इस न्यूनतम तापमान से फतेहपुर में आम जनता की हालत खराब हो गई।

मौसम विभाग ने आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, टोंक, दौसा, भरतपुर, धौलपुर जिलों के लिए कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली समेत कई इलाकों में काफी ठंड पड़ रही है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा गिरकर 0.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ेगी और मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से 3 दिन बाद मध्‍य प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मावठा गिर सकता है। फिलहाल ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में घना ठंडा मौसम बना हुआ है। मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की चादर छाई रही। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर चल सकती है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, 11 राज्यों का अलर्ट
3 दिनों के बाद शीतलहर में कमी आ सकती है। उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।
Edited By : Chetan Gour  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

सभी देखें

नवीनतम

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मोदी सरकार का शिकंजा, जुगनू समेत 5 ऐप्स को किया ब्लॉक

लेबनान से शुरू होगा ईरान-अमेरिका का भयंकर युद्ध! भारत के लिए क्यों है यह 'खतरे की घंटी'?

नर्मदा जिले के आदिवासी क्षेत्रों के लिए CM भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला: 302.40 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए ब्रिज

स्टेट ऑफ द यूनियन 2026 में ट्रंप का दावा: अमेरिका का गोल्डन एज, बॉर्डर पर 56% कम हुआ फेंटानिल फ्लो

इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर फायरिंग, दिन की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख