rashifal-2026

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (11:23 IST)
Weather Update News : एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तरी इलाकों पर असर डालना शुरू कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी बड़े इलाके में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों को आज और अगले 2-3 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार से 24 जनवरी तक 'बहुत खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तरी इलाकों पर असर डालना शुरू कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी बड़े इलाके में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों को आज और अगले 2-3 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ALSO READ: Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
उत्तराखंड के मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार से 24 जनवरी तक 'बहुत खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है। IMD ने अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत उसके आसपास के जिलों में कोहरा रहने की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। हालांकि प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में पंजाब और आसपास के कुछ इलाकों में कोहरा हो सकता है। कश्मीर और उत्तराखंड के बीच हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार, 22 से 23 जनवरी के दौरान जयपुर संभाग के अलवर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा और बीकानेर संभाग के चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके का ठंड, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरे छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख