लद्दाख में सोनम वांगचुक को पुलिस ने उपवास करने से क्यों रोका, क्या है उनकी मांग?

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (08:08 IST)
लेह। लद्दाख बचाने के लिए माइनस 40 डिग्री तापमान में उपवास कर रहे इंजीनियर और इनोवेटर सोनम वांगचुक ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया। हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वांगचुक को भूख हड़ताल करने से रोका गया है। सोनम 26 जनवरी से उपवास कर रहे थे।
 
बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ के रेंचो नामक चरित्र को प्रेरित करने वाले प्रमुख इंजीनियर एवं नवाचारी सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें यहां उनके संस्थान में नजरबंद रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने वांगचुक के आरोप को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने से रोका गया।
 
वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी से 18,380 फुट ऊंची चोटी पर पांच दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे थे। रमन मेगसेसे अवार्ड से सम्मानित सोनम ने इसे जलवायु उपवास का नाम दिया है। 
 
क्या है सोनम वांगचुक की मांग : वांगचुक की मांगों में संविधान की छठी अनुसूची का विस्तार और अनियंत्रित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विस्तार से पर्यावरण का संरक्षण भी शामिल है। भाजपा को छोड़कर लेह और करगिल दोनों जिलों में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक समूह और छात्र संगठन मांगों के समर्थन में आ गए हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

Amarnath Yatra : सीआरपीएफ की इस महिला टीम ने जीता अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दिल

क्या एशिया कप में हो पाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच, BCCI की नाकामी, किसने कहा- क्रिकेट मैच नहीं, आतंकी पकड़े जाएं

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अगला लेख