Hanuman Chalisa

कैप्टन अमरिंदर बोले- नरेंद्र मोदी जी, अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्मान की बात...

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (09:04 IST)
आखिरकार पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनकी रिहाई का ऐलान पार्लियामेंट के ज्वाइंट सेशन में किया। ऐलान के कुछ घंटे बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि अगर वे वाघा बॉर्डर पर कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिसीव करेंगे, तो ये उनके लिए सम्मान की बात होगी। 
 
ट्वीट में कैप्टन ने लिखा, 'डियर नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय पंजाब के अलग-अलग इलाकों के दौरे पर हूं और अभी अमृतसर में हूं। मुझे जानकारी मिली है कि पाक सरकार अभिनंदन वर्धमान को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेज रही है। ये सम्मान की बात होगी कि मैं वहां जाऊं और उन्हें रिसीव करूं। अभिनंदन और उनके पिता एनडीए से पढ़ें हैं और मैं भी वहीं से हूं।'
 
विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को कूटनीतिक स्तर पर पीएम मोदी की बड़ी जीत बताई जा रही है. दरअसल जैसे ही बुधवार को विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में गए सरकार ने उनकी रिहाई को लेकर कोशिशें तेज़ कर दी. सूत्रों के मुताबिक पीएम ने उन्हें सुरक्षित भारत लाने का जिम्मा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंप दिया. इसके बाद डोभाल ने शाम को पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए खास रणनीति तैयार की. इसके तहत उन्होंने कई अंतराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत की. सूत्रों के मुताबिक डोबाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से करीब 25 मिनट तक बातचीत की.
 
इसके बाद गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान के सुर बदलने शुरू हो गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री शांति और बातचीत की रट लगाने लगे। इस बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी इस बात के संकेत दिए कि भारत और पाकिस्‍तान की ओर से बहुत जल्‍द अच्‍छी खबर मिलने वाली है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों देशों के बीच तनाव खत्‍म हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख